फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नए पोर्टल पर इंतकाल शुरू, पहले दिन हुए 76

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पेपरलेस रजिस्ट्रेशन के बाद अब इंतकाल भी दर्ज किए जाने लगे हैं। प्रशासन के हरकत में आने से इंतकाल होने लगे तो लोगों को राहत भी मिलने लगी है। बुधवार को एक ही दिन में जिलेभर में 76 इंतकाल किए गए।
विज्ञापन

इनमें इस्माईलाबाद में छह, लाडवा में छह, शाहाबाद में पांच, थानेसर में 21, बाबैन में चार और पिहोवा में 34 इंतकाल शामिल हैं। नए पोर्टल पर शुरू किए कार्य के बाद अब तक करीब तीन हजार इंतकाल अटके हुए थे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि जिले की तहसीलों में पेपरलेस रजिस्ट्रेशन के कार्य को किया जा रहा है। अब तहसीलों और उप तहसीलों में इंतकाल के कार्य को भी शुरू कर दिया गया है और आगामी 15 दिनों के अंदर सभी लंबित इंतकाल के कार्य को राजस्व विभाग के अधिकारी पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुके हुए सभी इंतकाल के कार्य पूरे किए जाएं। सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करेंगे और किसी स्तर पर कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें