फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन अक्तूबर से, स्टेशन निर्माण कार्य इस सप्ताह में होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लंबे समय से प्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर अब ट्रेनें अक्तूबर माह से दौड़ेंगी लेकिन इससे पहले थानेसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। यह स्टेशन पुराने रेलवे स्टेशन की जगह ही बनेगा और इसका निर्माण कार्य इस सप्ताह में शुरू होगा, जिसमें नीचे स्टेशन और ऊपर प्लेटफॉर्म बनेगा। इसके लिए निशानदेही कर दी गई है। स्टेशन निर्माण होने से शहर के लोगों को मुख्य जंक्शन पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यहीं से ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। इस ट्रैक से ट्रेनों का संचालन होने के बाद शहरवासियों को पांच फाटकों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने की योजना तैयार की है। करीब 400 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार किया जाएगा। एलिवेटेड वायडक्ट, ट्रैक और विद्युतीकरण के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। थानेसर स्टेशन और उसके एलिवेटेड प्लेटफॉर्म समेत संपूर्ण परियोजना अक्तूबर तक करने का लक्ष्य रखा गया है।

हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआईआरडीसी) इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना को तैयार कर रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 350 करोड़ रुपये है। इसमें थानेसर स्टेशन और एलिवेटेड प्लेटफार्म का निर्माण भी शामिल है। पहले इस ट्रैक पर मालगाड़ी के जरिए ट्रायल हो चुका है लेकिन स्टेशन न होने के कारण ट्रेन संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन



मेट्रो स्टेशन जैसी सुविधाओं से युक्त होगा स्टेशन
थानेसर रेलवे स्टेशन को मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे बुकिंग काउंटर, लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग एरिया और अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लगभग 400 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म का निर्माण होगा, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। स्टेशन का डिजाइन इस तरह होगा कि नीचे स्टेशन परिसर और ऊपर प्लेटफॉर्म होगा। नए स्टेशन की योजना से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। आगामी कुछ महीनों में स्टेशन और ट्रैक के चालू होने से शहरवासियों को सुरक्षित और आधुनिक रेल परिवहन की सुविधा मिलेगी। उनका मुख्य जंक्शन तक जाने में लगने वाला समय भी बचेगा।


सांसद नवीन जिंदल ने दिखाई गंभीरता, रेल मंत्रालय तक पहुंचाया मामला

इस परियोजना के लिए सांसद नवीन जिंदल ने गंभीरता दिखाई है और उन्होंने दो दिन पहले ही दिशा की बैठक में भी इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिशा की बैठक में कहा कि अगर कोई प्रशासनिक समस्या आ रही है तो बताएं उसका समाधान निकाला जाएगा। ऐसे में अधिकारियों ने उन्हें अक्तूबर तक इसका कार्य पूरा होने और इसी सप्ताह स्टेशन का निर्माण शुरू होने की बात कही। इस दौरान सांसद ने अधिकारियों से एलिवेटेड और स्टेशन के सुंदरीकरण की योजना के बारे में भी चर्चा की। सांसद जिंदल इस परियोजना पर केंद्रीय रेल मंत्री से भी चर्चा कर चुके हैं।

अक्तूबर तक का रखा है लक्ष्य : मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने कहा कि नए थानेसर रेलवे स्टेशन और एलिवेटेड प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय कर लिया गया है। इसके बाद ट्रायल कर क्षमता का परीक्षण होगा। ट्रायल सफल होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें