कुरुक्षेत्र। ट्रेन के इंतजार में यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। घने कोहरे और कम दृश्यता का सीधा असर वीरवार को रेल यातायात पर भी देखने को मिला। कुरुक्षेत्र जंक्शन से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं।
जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस (11078) निर्धारित समय 07:25 के स्थान पर 10:35 बजे पहुंची जिससे यह ट्रेन तीन घंटे 10 मिनट लेट रही। अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस (12716) को 10:20 बजे पहुंचना था लेकिन यह एक घंटे 50 मिनट की देरी से 12:10 बजे पहुंची। अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस (14680) 11:20 के बजाय 14:20 बजे पहुंची। इसी तरह पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस (22430) 1 घंटे 40 मिनट लेट रही।
इसके अलावा इंदौर-कटरा एक्सप्रेस भी देरी से चली जबकि फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस (14507) करीब तीन घंटे 44 मिनट देरी से पहुंची। इसी के साथ अन्य ट्रेनें भी आधे से एक घंटे की देरी से रहीं। प्लेटफाॅर्म पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि ठंड और अनिश्चित समय के कारण बच्चों व बुजुर्गों को खास परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि धुंध कम होने पर ही ट्रेनों की रफ्तार सामान्य हो सकेगी।