कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसी क्षमताएं विकसित करने के उद्देश्य से लाडवा और बाबैन खंड के टीजीटी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा में चल रहे पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ऋषिपाल भारद्वाज की अध्यक्षता और प्राचार्य संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, दक्षता आधारित शिक्षा और विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण पर जोर दिया गया। मास्टर ट्रेनर राजेश सैनी, डॉ. सुनील तंवर, डॉ. जितेंद्र सिंह, परवीन कुमारी और गुलशन कुमार ने उदाहरणों, गतिविधियों और व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इसका उद्देश्य कक्षाओं में शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।