बाबैन। रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर स्कूल में ट्रेनिंग में हिस्सा लेते हुए शिक्षक व प्रधाना
बाबैन। हिंदू शिक्षा समिति की ओर से संचालित रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर स्कूल में एबीपी ट्रेनिंग कराई गई। इसका मुख्य विषय पर्यावरण अध्ययन का रहा। विद्यालय में एबीपी ट्रेनिंग के मुख्य रिसोर्स पर्सन निशि और मनमोहन कौर रहे। उन्होंने इस ट्रेनिंग के बारे में विस्तार से अवगत कराया और यह ट्रेनिंग सफलतापूर्वक आयोजित हुई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को वर्ग कक्ष में कैसे विद्यार्थियों को एनवायरमेंटल से संबंधित जानकारी देनी है और उसके लाभवर्धन फायदे बताए।
प्रधानाचार्य पूनम सैनी ने आए हुए रिसोर्स पर्सन निशि व मरमोहन कौर को पुष्प सुसज्जित पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया। रिसोर्स पर्सन निशि ने बताया कि हमें नए पाठ्यक्रम के सत्र के लिए इवीएस पाठ्यक्रम को अपडेट करना चाहिए। इसमें लाइफस्टाइल ऑफ एनवायरनमेंट के तहत जीवनशैली, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और जैव विविधता पर जोर देना चाहिए।
इसके साथ ही प्रायोगिक शिक्षा देनी चाहिए जैसे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान न होकर पर्यावरण संरक्षण जैसे पौधे लगाना, ऊर्जा की बचत इत्यादि व्यावहारिक गतिविधियां कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्लब गतिविधियां जैसे स्कूलों में इको क्लब को मजबूत करना अनिवार्य किया गया है ताकि छात्र पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बन सकें।