फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
प्रतिभागी को प्रमाणपत्र देते केयू के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग, प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग सेल की ओर से सहायकों के प्रथम बैच लिए कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए आयोजित रिफ्रेशर कोर्स का समापन हो गया। समापन अवसर पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
कुलसचिव ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की उन्नति व प्रगति उसके शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों पर निर्भर करती है। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों को अपना कार्य ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ लगन के साथ करना चाहिए। अपने शिक्षकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप ही ए-प्लस ग्रेड व शिक्षा व शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय है। एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और आउटलुक पर काम करने के संबंध में प्रो. राजेंद्र नाथ, अध्यक्ष कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग विभाग, विभाग के संकाय सदस्य डॉ. कंवल गर्ग, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सचिन लालर और डॉ. मोनिका ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू के ट्रेनिंग, प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग सेल के नोडल ऑफिसर डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने कहा कि यह रिफ्रेशर कोर्स राज्य प्रशिक्षण नीति 2020 के अनुसार स्थापित प्रशिक्षण योजना और निगरानी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी राज्य संगठनों के सभी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण देना है। पहले बैच में 52 सहायकों ने भाग लिया। छह से 11 जून तक सहायकों के दूसरे बैच व 13 से 18 जून तक सहायकों के तीसरे बैच के लिए रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें