फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता ही होती है पहली गुरु

विज्ञापन
महिलाओं को पुस्तक भेंट करती मुख्यातिथि प्राचार्य सुमन बत्रा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या सुमन बत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि मां बालक की पहली गुरु होती है। बालक जो देखता है वही सीखता है। कार्यक्रम संयोजिका नीतू गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में मातृ सम्मेलन हर वर्ष मां और उसके मातृत्व को सम्मान तथा आदर देने के लिए मनाया जाता है। इसी के निमित्त विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माताओं ने गीत, कविता, भजन व नृत्य आदि की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक माताएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर रामकुमार बंसल, आस्था सैनी, रेणु, कीर्ति शर्मा, कंचन शर्मा, ज्योति शर्मा, रंजना कुमारी, सुमन, रानी, सुनील कुमार, देवी लाल व अमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें