फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त साझेदार कंपनी से होंगी प्रदेश की रेलवे परियोजनाएं पूरी: मनोहर

Sat, 10 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार और रेलवे के बीच प्रदेश की सभी रेलवे योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम अब संयुक्त साझेदार कंपनी (ज्वाइंट वेंचर कंपनी) द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत ही हरियाणा के सभी रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र की सांस्कृतिक महता की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बाद लोगों को गीता का संदेश मिलेगा। इस स्टेशन पर भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ को प्रतिबिंबित किया जाएगा।    
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मथुरा-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करने से संबंधित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु, सांसद राजकुमार सैनी, राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूटिया ने मथुरा से कुरुक्षेत्र 298 किलोमीटर का सफर 7 घंटे 10 मिनट में पूरा करने वाली 12 बोगियों की एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी देकर रवाना किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को उच्चस्तरीय सुविधाओं से लैस परियोजना का शिलान्यास किया।
 
इस ट्रेन के चलने से मथुरा और कुरुक्षेत्र का दर्शन करने आने वाले पर्यटकों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे और हरियाणा सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए है और दोनों की सहमति से संयुक्त सांझेदारी कंपनी बनी है। इस कंपनी के माध्यम से हरियाणा से संबंधित रेलवे की तमाम परियोजनाओं और कार्यों को पूरा किया जाएगा। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बाद पर्यटकों को गीता का संदेश मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव और मथुरा कुरुक्षेत्र ट्रेन को 10 से 15 वर्ष पहले शुरू हो जाना चाहिए था। अब केंद्र सरकार ने महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का दर्जा और कुरुक्षेत्र-मथुरा रेल को शुरू करके लाखों लोगों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है। कुरुक्षेत्र प्राचीन संस्कृति को अपने आगोश में समेटने वाला पवित्र स्थल है। इस तीर्थ स्थल को मथुरा के साथ जोड़कर जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इससे कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। हरियाणा में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की जरूरत है। इस प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में निवेश के हिसाब से हरियाणा देश में सबसे अग्रिम श्रेणी में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से शत प्रतिशत विकास हुआ है।

सांसद राजकुमार सैनी, राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप व विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया। इन्होंने रेल यात्रियों के लिए कुरुक्षेत्र स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां, कटड़ा व व्यास को जाने वाली ट्रेन का ठहराव, सेक्टर 13 की तरफ रेलवे टिकट काउंटर को नियमित रुप से खोलने की मांग की। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक एके पूटिया ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से दोनों तीर्थस्थलों के पर्यटक अब सहजता से इन शहरों में आवागमन कर सकेंगे। इस रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा और करोड़ों रुपये की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


प्रभु से तीन मांग
- सीएम ने केंद्रीय मंत्री से कुरुक्षेत्र-मथुरा ट्रेन का नाम गीता जयंती एक्सप्रेस रखने की मांग की
- कुरुक्षेत्र-मथुरा में उत्सव जैसे अवसरों के दौरान यह ट्रेन 5 दिन की बजाए सातों दिन चलाने का अनुरोध किया
- ट्रेन के ठहराव की सूची में वृंदावन को भी शामिल करने की मांग

प्रभु की योजना
1. रेल ट्रैक के दोनों ओर हरियाली व वातावरण शुद्धि के लिए हरियाणा सरकार के सहयोग से पेड़ लगाने का समझौता हुआ है।
2. दिल्ली से चंडीगढ़ के 250 किलोमीटर की रेल पटरी पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर काम हो रहा है।
3. अंबाला रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का काम किया जा रहा है।
4. कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें