फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीत की परछाइयों में पर्यटकों ने देखी महाभारत

Thu, 08 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गीता जयंती महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में ड्रमर शिवामणी के गीता संगीत और म्यूजिक में पवित्र ग्रंथ गीता की छाया को दर्शाने का अनोखा प्रयास किया गया। इतना ही नहीं जहां ड्रमर में गीता के श्लोकों को सुना गया, वहीं श्यामे भाटे की अतीत की परछाईयों में पूरी महाभारत को सहजता से देखा गया।
विज्ञापन


बुधवार को ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसका थानेसर से विधायक सुभाष सुधा ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ड्रमर शिवामणी, ब्लाजै, रूना, श्रीराम और अनूप नायर ने गीता की आत्मा और छाया को गीत संगीत और ड्रम की धुन के जरिये सबके सामने प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक संध्या को महाभारत के रंग में रंगने का काम श्यामा भाटे की अतीत की परछाईयों की प्रस्तुति ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने मुख्यातिथि सुभाष सुधा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर कार्यक्रम में एस.एस.बोर्ड के चेयरमैन भारत भूषण, सी.एम. के ओएसडी योगेंद्र मलिक, नगर परिषद् की चेयरपर्सन उमा सुधा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, एस.पी. सिमरनदीप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त धर्मबीर सिंह, सीईको केडीबी डा. गौरव अंतिल, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, नरवाना की एसडीएम डा. किरण सिंह, अमेरिका से आए स्वामी सिद्धानंद, चेन्नई से स्वामी मित्रानंद, ब्रहनंद चैतन्य, पटियाला से ब्रह्म अनीश चैतन्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें