फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

विज्ञापन
शाहाबाद । मृतक संदीप कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
शाहाबाद। नलवी-ठोल रोड पर बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय संदीप कुमार निवासी गांव ठसका अली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक संदीप बुधवार सुबह किसी काम से शाहाबाद गया था। दोपहर करीब एक बजे परिवार को सूचना मिली कि जलेबी पुल पर उसका सड़क हादसा हो गया जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल लेकर आई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवा की मौत के बाद गांव ठसका अली में मातम छा गया।

शाहाबाद । मृतक संदीप कुमार का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें