फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा : कार की टक्कर से ऑल्टो सवार दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। नेशनल हाईवे पर लगातार दूसरे दिन फिर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा गांव सांवला के पास हुआ, जहां वर्ना कार ने ऑल्टो कार में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार बेकाबू होकर खदानों में एक पेड़ से टकरा गई। सवार लोग रोहतक सतलोक आश्रम से लौट रहे थे।
मृतकों की शिनाख्त नरोत्तम सिंह (85) निवासी मसौली व अजीत सिंह (60) निवासी हर चाकोल जिला कांगड़ा के रूप में हुई। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में पंकज निवासी जोगेंद्र नगर जिला मंडी ने बताया कि वह अपने अन्य साथी विजय कुमार निवासी मलैड कुदैल, सुरजीत कुमार निवासी मलैड जिला कांगड़ा, नरोत्तम व अजीत के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर सतलोक आश्रम में गया था। बुधवार को वह लोग कार में वापस अपने-अपने घर जा रहे थे। गाड़ी विजय कुमार चला रहा था तथा वह उसके साथ वाली सीट पर बैठा हुआ था। अन्य तीन साथी पिछली सीट पर थे। रात करीब पौने बजे शाहाबाद की तरफ जाते हुए जैसे ही वह सांवला के पास पहुंचे तो उनके पीछे आ रही वर्ना कार ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस कारण उनकी कार सड़क के नीचे खदान में जाकर पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने उनको कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल एलएनजेपी में दाखिल कराया। यहां चिकित्सकों ने नरोत्तम सिंह व अजीत सिंह की जांच करके उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल हाईवे पर लगातार दूसरे दिन यह हादसा हुआ। गत दिवस भी नेशनल हाईवे पर शाहाबाद के समीप दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें करनाल व पानीपत के दो दोस्तों की मौत हो गई थी। ये दोनों कार में सवार थे और चंडीगढ़ में अपने दोस्त को छोड़कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें