फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: स्कूली छात्रा को ट्रक ने कुचला, सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की पढ़ती थी लक्ष्मी

Thu, 23 Nov 2023 11:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो हई। बताया जा रहा है कि छात्रा साइकिल पर सवार होकर स्कूल में जा रही थी, रास्ते में ट्रक ने उसको अपनी चपेट में ले लिया और वह घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही एक छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सेक्टर तीन की ओर से 11वीं कक्षा की छात्रा देवीदासपुरा में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। स्कूल जा रही छात्रा को 100 फुटा रोड पर जिंदल चौक के समीप एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया तो डायल 112 पर सूचना दी गई। तत्काल ही एक टीम पहुंची तो आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्त में लिया और घायल छात्रा को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि छात्रा की कुछ समय पहले ही देवीदासपुरा के एक युवक के साथ शादी तय हुई थी और परिजन उसकी शादी की तैयारी भी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें