फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दुखद हादसा: घर में आग लगने से वृद्ध महिला की जलकर मौत, चलने-फिरने में असमर्थ थीं मृतका

Thu, 17 Jul 2025 10:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

मृतका पति देवी चलने-फिरने में असमर्थ थीं और रात को अपने कमरे में अकेले सो रही थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग कमरों में थे। पुलिस ने घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कमरे लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे के विकास नगर में बीती रात एक दुखद हादसे में घर में आग लगने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान पति देवी के रूप में हुई है। घटना के समय उनके बेटे हीरालाल और अन्य परिजन घर के अन्य कमरों में सो रहे थे।

विज्ञापन


सुबह जब परिजन जागे तो घर धुएं से भरा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर पति देवी की मृत्यु हो चुकी थी। बेटे हीरालाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पति देवी चलने-फिरने में असमर्थ थीं और रात को अपने कमरे में अकेले सो रही थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग कमरों में थे। पुलिस ने घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें