फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहर की सड़कों पर जाम से बिगड़ी व्यवस्था,जूझे लोग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर पुल पर लगा वाहनों का लंबा जाम। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जाम से निपटने के लिए बनाई गई व्यवस्था फेल हो गई। जाम के चलते लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। थर्ड गेट से पिपली पहुंचने तक लोगों को एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। उधर, पुलिस की ओर से जाम से निपटने के लिए लगाए गए पुलिसकर्मियों के पसीने छूटते नजर आए। जाम के कारण वाहन रेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन

थर्ड गेट, सेकेंड गेट, बिरला मंदिर, गुरुद्वारा चौक, आंबेडकर चौक, रेलवे रोड, 100 फुटा रोड, मोहन नगर चौक, नए बस अड्डा समेत शहर का हर चौक और चौराहे पर वाहनों का जाम लगा हुआ था। इस जाम को देखकर कई लोगों ने बाजार के बीच से निकलने का प्रयास किया, मगर उनको बाजार के बीच भी जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा।
दरअसल, गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों समेत देशभर से श्रद्धालु और पर्यटक कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं, मगर शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते लाखों लोग महोत्सव का आनंद लेने आ रहे हैं। इन लोगों के आगमन से शहर के हर कोने में जाम लग रहा है। हालांकि जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने महोत्सव से पहले योजना बनाई थी, मगर यह योजना लोगों की भीड़ के आगे फेल होती नजर आई। इसके अलावा शनिवार को हजारों विद्यार्थी सीटेट देने धर्मनगरी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें