कुरुक्षेत्र।कुवि में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम बताते शिक्षक व पुलिस कर्मचारी। विज्ञप्ति
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूआईईटी, उन्नत भारत अभियान, इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी एवं यूआईईटी निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते ट्रैफिक के साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है, इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने ओवर स्पीड से बचने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के द्वारों पर पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बिना हेलमेट आने वालों को जागरूक किया गया, जबकि हेलमेट पहनने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुनील नैन, सह-संयोजक डॉ. विशाल अहलावत व प्रज्ञा चांदी सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।