फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के नि:शुल्क दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अब ट्रेन के माध्यम से विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार और आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 26 मार्च को अयोध्या के लिए ट्रेन अंबाला छावनी से रवाना होगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इस तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालु 22 मार्च को शाम 5 बजे तक सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र स्टेशन पर भी रुकेगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक अलग-अलग जिलों से परिवहन विभाग की वोल्वो बसों के माध्यम से हजारों पात्र बुजुर्गों को अयोध्या सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों के नि:शुल्क दर्शन करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन के माध्यम से भी तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने की योजना बनाई गई है। इसी के अंतर्गत हरियाणा सरकार और आईआरसीटीसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है।

बॉक्स
खाने-पीने व ठहरने की भी नि:शुल्क व्यवस्था

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एक ट्रेन में 11 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए और एक कोच सर्विंग स्टाफ के लिए रहेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, नजदीकी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों आदि का प्रबंध और ठहरने की व्यवस्था भी हरियाणा सरकार की ओर से नि:शुल्क की जाएगी।
विज्ञापन

क्या है तीर्थ यात्रा योजना

उपायुक्त के अनुसार योजना के तहत, 60 वर्ष से अधिक आयु के हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, को नि:शुल्क पवित्र स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र व्यक्ति तीर्थ यात्रा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें