फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोना न खरीदने की अपील से कारोबारियों में नाराजगी

Thu, 14 May 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील किए जाने के बाद जिले के सराफा कारोबारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही महंगे सोने और कमजोर बाजार के बीच इस तरह के बयान से व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

शहर के ज्वेलर्स का कहना है कि लोग पहले ही संभलकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे समय में सोना न खरीदने की अपील से कारोबार और प्रभावित होगा। उनका कहना है कि शादी-विवाह का सीजन आने वाला है और यदि खरीदारी प्रभावित हुई तो छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
कारोबारियों ने कहा कि सराफा व्यापार से केवल दुकानदार ही नहीं, बल्कि कारीगर, कर्मचारी और कई परिवार जुड़े हुए हैं, जिनकी रोजी-रोटी इसी कारोबार पर निर्भर करती है। उनका कहना है कि छोटे व्यापारी पहले से ही मंदी की मार झेल रहे हैं और इस तरह के बयानों से उनका व्यापार और कमजोर होगा।
विज्ञापन

कुछ कारोबारियों ने कहा कि सरकार को खर्चों में कटौती के अन्य विकल्प तलाशने चाहिए, न कि किसी विशेष कारोबार को प्रभावित करने वाले बयान देने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें