फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। गांव अजरावर बस अड्डे के पास एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली तिपहिया रेहड़ी पर पलट गई। इससे रेहड़ी पर सवार दो लोग नीचे दबने गए, जिसमें 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर से घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त गुरप्रीत के तौर पर हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
रामपाल वासी अजरावर ने थाना इस्माईलाबाद में दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार की दोपहर इस्माईलाबाद जाने के लिए अपने गांव के बस अड्डे के पास खड़ा था। दोपहर के समय उसका भाई गुरुदेव सिंह व भतीजा गुरप्रीत (14) अपनी तिपहिया रेहड़ी में इस्माईलाबाद की तरफ से गांव अजरावर के लिए आ रहे थे। उनके पीछे-पीछे एक ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर ट्राली को तेज गति से चलाता हुआ आया।
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय कट मारने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्राली रेहड़ी पर पलट गए। इसी बीच पीछे से आ रही एक कार ने भी ट्राली को पीछे से टक्कर मारी, जिससे ट्राली उसके भाई व भतीजे से घसीटते हुए दूर तक ले गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से उसने भाई व भतीजे को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने भतीजे गुरप्रीत को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सतवंत सिंह वासी गांव ठसकाली मौके से भाग गया। पुलिस ने रामपाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुरप्रीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें