फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड रतनगढ़ के निकट तेज रफ्तार ट्राले ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक किसान की मौत हो गई। किसान गांव खानपुर जाटान से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने की फसल भरकर शाहाबाद शुगर मिल जा रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और फरार ट्राला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसान के परिजनों ने बताया 30 वर्षीय सुरेंद्र सिंह बुधवार शाम को गांव से गन्ने की फसल लोड कर शाहाबाद शुगर मिल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में रतनगढ़ के निकट एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने सुरेंद्र की ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मारी और इस हादसे में सुरेंद्र गंभीर रुप से जख्मी हो गया था,इसके बाद पुलिस ने घायल सुरेंद्र को शाहाबाद सीएचसी में दाखिल कराया,जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का दो वर्षीय एक पुत्र और चार वर्षीया पुत्री बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें