फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला के नाम लिया तीन बैंकों से लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दर्रा खेड़ा में एक बुजुर्ग महिला के नाम पर एक युवक ने तीन बैंकों से लोन ले लिया। महिला को तब पता चला जब बैंक कर्मचारी महिला से रिकवरी लेने के लिए आए। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

शहर के दर्रा खेड़ा में एक बुजुर्ग महिला को एक युवक बैंक में ले गया, जहां उसके नाम पर लोन ले लिया। बुजुर्ग महिला को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। महिला के पास एक दिव्यांग बेटा है। बताया जा रहा है कि उसने इस लोन की कुछ किस्तें भी भरी थीं। जब अगली किस्त नहीं भरी गई तो बैंक ने संपर्क किया, जिस पर लोन के बारे में पता चल पाया। लोगों का कहना है कि इस मामले में बैंकों की कार्य प्रणाली भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने किस आधार पर बुजुर्ग महिला का लोन किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें