फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 7वें फल उत्सव में आम और लीची पर आज होगा किसानों के बीच संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र 7वां फल उत्सव आज शुक्रवार से शुरू होगा, जिसमें पहले दिन प्रदेश से आए किसान आम और लीची के फलों के उत्पादन, मार्केटिंग और अन्य विषयों पर संवाद करेंगे। इस संवाद से मिलने वाले सुझावों को धरातल पर लाकर किसानों की आय में इजाफा करने में मदद मिल पाएगी। फल उत्सव का उद्घाटन बागवानी विभाग के विशेष एचओडी डाॅ. अर्जुन सैनी करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र के उपनिदेशक डाॅ. राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन सुबह 9 बजे से किसानों के पंजीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा और सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का कार्यक्रम होगा। 11 बजे हरियाणा बागवानी विभाग के विशेष एचओडी उद्घाटन करेंगे और फल प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। पहले दिन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक रंगोली प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आम नागरिक प्रदर्शनी एवं केंद्र का भ्रमण कर सकेंगे।
दूसरे दिन पांच जुलाई को बागवानी विभाग के महानिदेशक डाॅ. रणबीर सिंह पहुंचेंगे। इस दिन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक वैज्ञानिक दृष्टि से किसान आड़ू अलूचा व नाशपाती फलों के उत्पादन पर चर्चा करेंगे। इस दौरान 11 बजे से लेकर 12 बजे तक फैंसी ड्रेस, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि छह जुलाई को सुबह के समय 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किसान अनार व अमरूद के फलों के उत्पादन और बाजार आदि विषयों पर विचार विमर्श करेंगे, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेंटिंग फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, दोपहर एक बजे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें