फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणवी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज

Thu, 30 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला में किया जाएगा। इसमें कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से 1 से 3 नवंबर तक यवनिका गार्डन, सेक्टर-पांच पंचकूला में हरियाणवी फॉक सॉन्ग/रागनी और हरियाणवी लोक नृत्य (समूह) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 30 अक्तूबर तक दिए गए लिंक या वेबसाइट से फार्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रतियोगिता के नियम व शर्तें/पात्रता निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के अनुसार हरियाणवी फॉक सॉन्ग/रागिनी और हरियाणवी लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 75 हजार और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रति कॉलेज प्रति विधा में केवल एक-एक प्रविष्टि की अनुमति है। फिल्मी गाने और रिकॉर्ड की गई धुनों की सख्त मनाही है। मंच की स्थापना, उपकरण व्यवस्था, ध्वनि जांच और समग्र तैयारी के लिए दिया जाने वाला समय 10 मिनट से अधिक नहीं होगा। प्रस्तुति का विषय सभ्य, सांस्कृतिक होना अनिवार्य है।

उपायुक्त ने कहा कि एकल प्रतिभागी के साथ संगीतकारों की प्रस्तुति की संख्या अधिकतम पांच होनी चाहिए और संगीतकार कोरस में भी और रागिनी समूह में भी गा सकते है। प्रस्तुति की अवधि चार से छह मिनट की होगी। प्रस्तुति को उसकी मूल लोक धुन में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

अभिव्यक्ति का माध्यम हरियाणवी भाषा की किसी भी बोली में होना चाहिए। निर्णय आवाज की गुणवत्ता, धुन की प्रमाणिकता, रचना, प्रस्तुति और समग्र प्रभाव पर आधारित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें