फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर रखना होगा स्वच्छता पर फोकस : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों को निरंतर अपने प्रयास जारी रखने होंगे। इस शहर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर स्वच्छता पर पूरा ध्यान देना होगा। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आम नागरिक के सहयोग की भी निहायत जरूरत होगी। सभी के साझे प्रयासों से ही स्वच्छ भारत सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार होगा। उपायुक्त नेहा सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के सभी शहरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से थानेसर को स्वच्छ बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए और पूरे शहर में स्वच्छता अभियान का असर देखने को मिला। टीम ने पूरी मेहनत के साथ शहर के सभी डंपिंग स्थलों को समाप्त करने का काम किया। अब इन डंपिंग स्थलों पर पार्क या अन्य सौंदर्यीकरण का कार्य देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे के लिए लोगों से फीडबैक भी लेना है। इस फीडबैक के लिए एक लिंक एसबीएमअर्बनडॉटओआरजी पर फीडबैक भी देना है। इस फीडबैक के तहत 10 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। यह फीडबैक थानेसर नगर परिषद को रैंकिंग में सुधार करने में मदद करेगा। इसलिए सभी इस फीडबैक को भरवाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें