कुरुक्षेत्र। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला घायल हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी संतोष ने बताया कि वह सुबह सवा आठ बजे के करीब अपनी एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-आठ जा रही थी उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई और घुटने और शरीर पर गंभीर चोट आईं। कार चालक रुका और चिकित्सक को लाने का झांसा देकर भाग गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
घर में सेंधमारी कर सोना-चांदी व नकदी पर हाथ साफ
कुरुक्षेत्र। शहर की वशिष्ठ कॉलोनी के एक घर में चोरों ने सेंधमारी कर सोना-चांदी व नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत दर्ज करवाते हुए उर्मिला देवी ने बताया कि तीन अप्रैल को वह अपने पति के साथ संगरौली गांव में गई हुई थी। अगले दिन वह वापस घर आई तो उसे गेट का ताला खोलने पर अलमारी, बेड, पेटी और संदूक खुले थे। जांच में पाया गया कि पौने दो तोले की सोने की चेन, ढाई तोले के दो कड़े, तीन तोले की चांदी की पायल, नौ तोले की चांदी की चेन, 10 तोले के 15 चांदी के सिक्के, 1500 रुपये की नोट की माला और आठ हजार रुपये नकद चोरी हुए मिले।
बैंक खाते से उड़ाए 22 हजार
कुरुक्षेत्र। एटीएम कार्ड का पिन बनाने व जमा राशि चेक करने के साथ महिला निश्चित होकर पहुंच गई लेकिन जैसे ही वह घर पहुंची उसे अपना एटीएम कार्ड बंद होने का मैसेज आया हुआ था। इसी बीच उसके खाते से 22 हजार रुपये भी कटने का मैसेज मिला। महिला ने बताया कि वह एटीएम से कार्ड का पिन बनाने व जमा पूंजी चेक करने के बाद वापस घर आ गई थी लेकिन उसे घर पर आई तो खाते से रुपये कटने का मैसेज मिला। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।