फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शराब तस्कर को पकड़ने के लिए सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा

Tue, 02 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सिपाही को ही 100 रुपये देकर शराब खरीदने के लिए भेज दिया। जैसे ही उसने शराब बेच रहे युवक को पैसे दिए तो उसने शराब थमा दी। तुरंत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी यातायात सुरेश सैनी ने बताया कि रविवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पूरेवाल कॉलोनी में गाबा डेयरी के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम तुंरत गाबा कॉलोनी में पहुंची और युवक को अवैध शराब सहित काबू करने के लिए टीम इंचार्ज ने मुख्य सिपाही सुमित को 100 रुपये का नोट देकर युवक के पास भेजा। मुख्य सिपाही सुमित की और से इशारा मिलते आरोपी को विकास को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार बोतल व सात अध्धे अवैध देसी शराब बरामद हुई। वहीं समालखा चौकी पुलिस ने परचून की दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे अशोक निवासी पंचवटी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुल 27 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। शातिर आरोपी ने देसी शराब को बेचने के लिए लोहारी जीरा की 160 एमएल की 28 बोतलों में भर रखी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें