फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

Sat, 09 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
जाम लगाते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को केयू थर्ड गेट पर पीड़ित साध्वी व उसके समर्थक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पुलिस द्वारा अभी तक डॉक्टर की गिरफ्तारी न किए जाने पर रोष जताते हुए केयू थर्ड गेट पर कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। लगभग 45 मिनट तक रोड जाम रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि डॉ. के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस अपना काम सही ढंग से नहीं कर रही। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा सरकार, पुलिस प्रशासन ने खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाए हुए है वहीं, यहां बेटियों को इंसाफ नहीं मिल रहा है, जिसके चलते सरकार का यह अभियान महज गुमराह करने वाला है। साध्वी का कहना है कि मैं इस वक्त तनाव में हूं जिससे उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कई प्रदर्शनकारियों ने मचाया उत्पात
उधर प्रदर्शनकारियों में मौजूद कई युवाओं ने प्रदर्शन के दौरान उत्पात भी मचाया। वे बाइक पर सवार होकर स्टंट मारते और सेल्फी लेते दिखाई दे रहे थे। युवाओं ने किसी भी वाहन चालक को आगे नहीं जाने दिया। इतना ही नहीं यदि किसी वाहन चालक ने आगे जाने के लिए जिद की तो उसके साथ मारपीट करने को उतारू हो गए। वहीं जाम की सूचना मिलते ही सबसे पहले केयू थाना प्रभारी ओपाल सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। कुछ देर बाद डीएसपी नूपुर बिश्नोई जाम खुलवाने के लिए पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। कुछ देरी बार हैड क्वार्टर डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। वहीं, मामले की जंाच कर रही डीएसपी नुपुर बिश्नोई ने बताया कि मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है और आरोपी डॉ. को भी गिरफ्तार किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि ब्रह्सरोवर पर स्थित एक आश्रम की साध्वी ने डॉ. पर दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाए हैं, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी डॉ. के खिलाफ लगभग एक सप्ताह पहले मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी डॉ की गिरफ्तारी को लेकर महिला थाने पर भी धरना दिया, जिसे आश्वासन के बाद बुधवार को उठा दिया गया था।

एंबुलेंस को भी रोका
केयू थर्ड गेट पर लगे जाम में प्रदर्शनकारियों ने वहां से गुजर रहे एंबुलेस को भी नहीं जाने दिया। डीएसपी नूपुर बिश्नोई ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर एंबुलेस को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें