फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियो की दीद के साथ अदा किया सजदा ए ईद

Fri, 08 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
ईद की बधाई देते बच्चे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ईदुल फ़ित्र का त्यौहार गुरुवार को कुरुक्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर में तीन जगह ईद की नमाज अदा की गई। सबसे पहले मुख्य नमाज ईदगाह पर हुई। इसके बाद पीपली मस्जिद और फिर हज़रत जलालुद्दीन थानेसरी रह. की दरगाह के पास ईद की नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन


ईद की नामाज के लिए सुबह 7 बजे से ही नमाजियों का ईदगाह पर आना शुरू हो गया था। यहाँ साढे 8 बजे चीनी जामा मस्जिद के इमाम सगीर अहमद की इमामत में नमाज हुई। ईद की नमाज होने की बाद ख़ुत्बा सुना गया। फिर मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की गई। दुआ के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह पर आये बच्चों की ख़ुशी देखते ही बनती थी। बच्चों ने भी एक दूसरे के गले लग कर ख़ुशी साझा की। साथ ही जमकर खिलौने ख़रीदे। मुस्लिम समुदाय के लोगों को शहर वासियों ने मुबारकबाद दी। विधायक सुभाष सुधा ने भी ईदगाह पर अपने प्रतिनिधि के ज़रिये मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई भेजी। दिनभर घरों शीरखुर्मा और सेवइयां खाने खिलने का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें