फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति से गूंज उठा शाहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुए तथा आमजन में देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से शाहाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यात्रा की अगुवाई वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष कलसाना और कुरुक्षेत्र भाजपा जिला अध्यक्ष तजिंदर सिंह गोल्डी ने की। यात्रा का शुभारंभ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से हुआ और यह उधम सिंह चौक, प्रताप मंडी, आर्य कन्या गर्ल्स कॉलेज, नागरिक अस्पताल सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों से होती हुई शहीद जगदीश कालड़ा पार्क पर संपन्न हुई। जहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद भारतीय सेना जिंदाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। पुष्प वर्षा और देशभक्ति गीतों ने इस यात्रा को एक भावनात्मक और प्रेरणादायी रूप दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि उन बहन-बेटियों को न्याय दिलाने का संकल्प है जिनका सम्मान आतंकियों ने छीना था। यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र धर्म निभाने का प्रतीक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष तजिंदर सिंह गोल्डी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मबल का भी परिचय दिया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीबी करतार कौर, रविंद्र सांगवान, नगर पालिका चेयरमैन गुलशन क्वात्रा, हरियाणा सरपंच एसोसिएशन प्रधान जितेंद्र खैरा, सरपंच विक्रम अटवान, दलबीर सैनी अजरानी, मान सिंह सरायसुखी, सतीश संभालखी, अमरवीर सिंह नलवी, हरविंदर सैयदपुर और गौरव सैनी सहित कई गांवो के सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें