फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अव्वल छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्कूल स्टाफ व प्रधानाचार्य ने तिलक लगाकर, फूल माला पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

छात्राओं के अभिभावकों का भी मान-सम्मान के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने अव्वल रही छात्रा प्रियंका तथा उनके पिता का सम्मान किया।
स्कूल गतिविधियों के बारे में बताया कि इन छात्राओं ने न केवल विद्यालय स्तर पर बल्कि जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ-साथ उत्तम अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कई छात्राओं ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करके मेरिट में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी विद्यालय का प्रदर्शन शानदार रहा। 232 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें से 228 छात्राएं पास हुईं। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं रिया ने 93.8 प्रतिशत, उर्वशी ने 91.4 प्रतिशत एवं पूर्वा ने 88.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। छात्राओं को भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें