फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उच्च रक्तचाप से बचाव के उपाय बताए

Mon, 18 May 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उच्च रक्तचाप जागरूकता दिवस पर जिला अस्पताल की ओर से सीएचसी बारना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के रक्तचाप की जांच की गई और उन्हें उच्च रक्तचाप से बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएमओ डॉ. अंजु ने कहा कि आजकल बढ़ते वजन के साथ उच्च रक्तचाप की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अधिक वजन होने पर नींद के दौरान सांस रुकने की समस्या यानी स्लीप एपनिया भी हो सकता है, जिससे रक्तचाप बढ़ने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि कई लोग उच्च रक्तचाप को हल्के में लेते हैं, लेकिन आगे चलकर यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

डॉ. अंजु ने लोगों को नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एरोबिक व्यायाम करने से रक्तचाप को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा लोगों को संतुलित आहार लेने, नमक और सोडियम की मात्रा कम रखने, धूम्रपान छोड़ने और समय-समय पर रक्तचाप की जांच करवाने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से घर पर भी नियमित रूप से रक्तचाप की निगरानी करने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें