फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में सिखाए जा रहे बाढ़, भूकंप और आगजनी की स्थिति में बचाव के गुर

विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर पर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करतीं आयुक्त रेणू फुलिया। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ब्रह्मसरोवर पर छह दिवसीय राज्यस्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 23 अप्रैल तक चलने वाले इस शिविर में प्रदेश भर से आए 125 प्रशिक्षणार्थी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़, भूकंप, अग्निकांड के समय बचाव के गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में डिजास्टर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए कुर्बानी देकर लोगों की हिफाजत करने वाले लोगों की गाथाओं की भी जानकारी दी जाएगी। अंबाला मंडल की आयुक्त रेणू फुलिया, उपायुक्त मुकुल कुमार, जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान सहित अन्य अधिकारियों ने ब्रह्मसरोवर में नौकाओं को हरी झंडी देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आयुक्त रेणू फुलिया ने कहा कि आपदा के समय किसी का जीवन बचाना समाज की सबसे बड़ी सेवा है। इस बड़ी सेवा के लिए राज्य सरकार की तरफ से प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ के समय घरेलू सामान का प्रयोग कर लोगों की जान बचाने के तौर तरीकों की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा इस शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के जज्बे को लफ्जों में बया नहीं किया जा सकता। सभी कर्मचारी अपने नजरिए को आगे बढ़ाएं तो समाज उनको उतना ही बड़ा दिखाई देगा। समाज में अनेक ऐसी कुरीतियां या समस्याएं नजर आएंगी, जिनका समाधान करके आत्म संतुष्टि की अनुभूति होगी। पूरी मेहनत, लगन, ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण लेने के उपरांत आपातकालीन स्थिति में अपने दायित्व का निर्वाह करना है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कर्मचारियों को अग्निकांड के दौरान बचाव कार्य व भूकंप के समय लोगों को बचाने तथा राहत कार्य के तौर-तरीकों के बारे में विषय विशेषज्ञों की तरफ से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जिला रेडक्रॉस की तरफ से प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें