फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब तक 24.95 % गणना प्रपत्रों का किया डिजिटाइजेशन

Tue, 30 Jun 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में विशेष पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। हर बूथ पर बीएलओ एसआईआर के फार्म वितरित करने भरने और डिजिटाइजेशन करने के कार्य को पूरा कर रहे है। इसके साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए 1 और 2 भी बूथ स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 24.95 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 98.65 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है।
इस विधानसभा में 30.58 प्रतिशत प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 99.58 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 40.70 प्रतिशत प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया गया है। थानेसर में 95.03 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 11.96 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। पिहोवा क्षेत्र में 94.83 प्रतिशत नामावली प्रपत्र बांटे जा चुके है। इनमें से एकत्रित किए गए फार्मों में से 19.41 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त वने कहा कि जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1950 लगातार कार्यरत है। इस कंट्रोल रूम में लोगों ने एसआईआर फार्म भरने, आधार कार्ड से लिंक करने, वोट शिफ्ट होने से संबंधित समस्या, वोट काटने से संबंधित सहित अन्य भिन्न भिन्न प्रकार की जानकारियां और समस्याएं दर्ज करवाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें