फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इस्माईलाबाद में आज तक नहीं बन पाया स्थायी बस अड्डा, बस चालकों की मनमानी भी हावी

विज्ञापन
इस्माईलाबाद।  स्थाई बस स्टैंड न होने से इस तरह परेशान हो रहे लोग।  संवाद
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। लंबे समय से चली आ रही मांग के बावजूद शहर में आज तक स्थायी बस अड्डा नहीं बन पाया है, जिसके चलते यात्रियों को धूप, बरसात व सर्दी के मौसम में बसों का इंतजार खुले आसमान के नीचे खड़े होकर करना पड़ता है। हालांकि हर चुनाव में शहर को बस अड्डे की सौगात दिए जाने के दावे किए जाते रहे हैं लेकिन धरातल पर आज तक ये दावे खरा नहीं उतर पाए हैं। रोडवेज विभाग जगह उपलब्ध कराने को लेकर तथा नगरपालिका जगह चिह्नित करने की बात कहकर पल्ला छाड़ देते हैं लेकिन समस्या का पुख्ता हल निकालने की ओर आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्री प्रदीप कुमार, अश्वनी, पंकज, सौरव, अनिल, मनदीप आदि ने बताया कि शहर में स्थायी बस स्टैंड न होने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। अस्थायी बस स्टैंड पर न तो पीने के पानी के कोई इंतजाम हैं और न ही शौचालय की कोई व्यवस्था है। ऐसे में महिला यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। अस्थायी बस अड्डे पर भी आज तक बस क्यू शेल्टर तक नहीं बन पाया है तो वहीं यहां भी चालकों की मनमानी हावी रहती है। कभी आगे तो कभी पीछे बसें रोक देते हैं और ऐसे में हादसे का भी खतरा बना रहता है। यहां पर छत न होने से गर्मी, धूप व बारिश आदि से बचने के लिए यात्रियों को आसपास की दुकानों का सहारा लेना पड़ता है।



अनेक बार यात्री हो चुके हैं चोटिल

यात्रियों ने बताया कि शहर में स्थायी बस स्टैंड न होने से बस चालक अपनी मर्जी के चलते आगे पीछे बसे रोकते हैं। जिससे यात्रियों को बस पकड़ने में काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। इसके चलते कई बार यात्री गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं लेकिन विभाग व नगर पालिका शहर में स्थायी बस स्टैंड बनाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन




महाप्रबंधक व सचिव बोले-नहीं मिला कोई मांगपत्र
रोडवेज डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि शहर में स्थायी बस स्टैंड को लेकर उनके पास कोई मांगपत्र नहीं आया है। उनके पास मांगपत्र आते ही वे नगरपालिका के समक्ष जगह उपलब्ध करवाने की मांग रखेंगे और जगह मिलते ही शहर में स्थायी बस स्टैंड बनवा दिया जाएगा। वहीं नगरपालिका सचिव प्रिंस ने भी कहा कि उनके पास बस स्टैंड को लेकर कोई मांगपत्र नहीं आया है। हाउस की बैठक में इस समस्या को रखकर बात की जाएगी और यात्रियों व शहरवासियों की इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें