फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा जजपा कार्यकर्ताओं की 13 मार्च को हांसी में होगी विशाल रैली : दुष्यंत

Sun, 01 Feb 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा पदा​धिकारी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बैठक के दौरान स्वागत में गदा भेंट
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा जजपा कार्यकर्ताओं की ओर से 13 मार्च को पार्टी सुप्रीमो अजय चौटाला का जन्म दिन युवा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन हांसी में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। यह निर्णय पंजाबी धर्मशाला में शनिवार को आयोजित युवा जजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान युवा जजपा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, जजपा प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने युवा पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने, प्रदेश भर को युवाओं को जजपा के साथ जोड़ने और जजपा की नीतियों का जन जन में प्रचार प्रसार करने के गुरुमंत्र दिए।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अपराध व बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। हर नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर है। वहीं युवा रोजगार न मिलने पर अवैध रूप से विदेशों में जा रहे हैं जहां उनकी जिंदगी भी दांव पर लग रही है। इस दौरान उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को लेकर रोष जताया और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश का इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने पर उनका आभार जताया।

उन्होंने कहा कि आज का युवा भाजपा सरकार में हताश है और हर संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चक्कर तो देशभर में लगा रहे हैं पर विकास कहीं नहीं हो रहा। सीएम सिटी कुरुक्षेत्र में भी कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया पर बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई और विधवा, दिव्यांग महिलाएं योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभागों के चक्कर काट रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की तरक्की पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लेतानी, कार्यालय सचिव धर्मवीर सिहाग, जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, युवा प्रधान राजेश पायलट, प्रदेश प्रधान महासचिव राजू पाई, विनीश गुर्जर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर, सूर्य प्रताप सिंह , योगेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बैठक में की युवा पदाधिकारियों की घोषणा

बैठक में युवा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि जेजेपी संगठन में युवाओं की भागीदारी अहम है और जल्द बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्तियों में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हांसी मे होने वाले विशाल युवा सम्मेलन से पहले वे युवा योद्धा सम्मेलन कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों में जाकर युवाओं से रूबरू होंगे और उन्हें निमंत्रण देंगे। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सोनीपत में पदम रांगी को युवा जिला प्रभारी, दादरी में मनीष छिल्लर को युवा जिला प्रभारी और दीपेश कारी को युवा जिला अध्यक्ष तथा साढ़ौरा हलके में विजय कुमार को युवा हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द युवा जेजेपी हलका स्तर पर संगठन का निर्माण कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें