कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर नालों का निरीक्षण करते डीसी कुरुक्षेत्र। स्वयं
कुरुक्षेत्र। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन अब सख्ती के मूड में है। शनिवार को रेलवे रोड का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने नालों में प्लास्टिक और अन्य कचरा फेंकने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी।
उन्होंने मौके पर एक दुकानदार का चालान करने के निर्देश भी दिए और स्पष्ट कहा कि दोबारा ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
उपायुक्त ने कहा कि शहर में जलभराव की बड़ी वजह नालों में डाला जाने वाला कचरा है। प्लास्टिक और अन्य सामग्री के कारण पानी की निकासी बाधित होती है, जिससे थोड़ी सी बारिश में भी सड़कें पानी से भर जाती हैं। उन्होंने लोगों से घरों और दुकानों का कचरा नालों में फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।