फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कार्यशाला में पूरा हुआ चार्जिंग स्टेशन के शेड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज के मुख्य डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार करने की प्रक्रिया में अब तेजी देखने को मिल रही है। वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन के लिए शेड बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही अड्डे पर करीब दो माह पहले नई मिली 10 इलेक्ट्रिक बसों के दो अतिरिक्त चार्जर भी पहुंच चुके हैं, जिन्हें स्थापित करने का काम जोरों से चला हुआ है। नए अड्डे पर 20 ई-बसों के लिए चार्जर की संख्या चार हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के मुख्य डिपो में काफी समय से चार्जिंग स्टेशन के निर्माण और आवश्यक संसाधनों का इंतजार था। अब वर्कशॉप में शेड निर्माण के साथ परियोजना ने रफ्तार पकड़ी है। वहीं चार्जिंग उपकरणों की स्थापना और अन्य तकनीकी कार्य भी गति से पूरे किए जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें