फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीआईए एक की टीम ने शुक्रवार को चोरी के आरोप में तीन युवकों को काबू किया है। उनके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
दो मोटरसाइकिल कैथल के रहने वाले अंकित उर्फ जट्टू व मलकीत उर्फ कित्ती से बरामद की हैं। तो वहीं उस्मानपुर गांव के कमलदीप से तीन मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेजा है। इसी बीच पुलिस ने चोरों के एक अन्य गिरोह के द्वारा दो-दो अलग-अलग स्थानों से दो और मोटरसाइकिल चुरा लेने के मामले दर्ज किए हैं।
जिला पुलिस शहर के प्रमुख स्थानों पर चोरों से सावधान के बोर्ड लगाकर मोटरसाइकिल चालकों अपनी मोटरसाइकिल का ध्यान रखने के लिए आगाह कर रही है। इधर मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य हर रोज वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस समय-समय पर इन गिरोह के सदस्यों को काबू कर जेल भी भेज रही है, लेकिन कमजोर पैरवी व सबूतों के आधार पर यह आरोपी जेल से बाहर आकर दोबारा से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुभाष मंडी चौकी में ज्योतिनगर के वार्ड नंबर छह के निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि चोर उनकी आंखों के सामने ही बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं पाया। अनिल ने पिछले चार दिनों तक अपनी मोटरसाइकिल की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
दूसरे मामले में आरोपियों ने नौ जून को जिला कोर्ट परिसर के बाहर से ही सराय सुखी गांव के हरपाल सिंह की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। हरपाल सिंह ने शुक्रवार का पुलिस शिकायत में बताया कि वह दोपहर तीन बजे जिला कोर्ट आया था। उसने मोटरसाइकिल को सेक्टर-10 की पार्किंग में खड़ी की थी लेकिन काम खत्म कर लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें