फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तीन हजार लोग मिले बीमार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब हालात सामान्य होने लगे हैं। 15 दिन तक लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव जाकर लोगों की जांच की। इस दौरान करीब पांच हजार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें तीन हजार मरीज बीमारियों की चपेट में पाए गए।
विज्ञापन

जांच शिविरों में सामने आए मरीजों में सबसे अधिक बुखार के 457 केस मिले। इसके अलावा पेट संबंधी बीमारी के 100, चर्म रोग के 334, नेत्र रोग के 50 और अन्य बीमारियों के 1828 मरीज पाए गए। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद प्रशासन ने अब क्षेत्र से जांच शिविर हटा दिए हैं। आगे मरीजों की जांच सामान्य शिविरों में की जाएगी।
डेंगू व मलेरिया के लिए विभाग की जिलेभर में 136 टीमें काम कर रही हैं। लार्वा नष्ट कराकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को बीमारियों से बचाने के लिए 5420 ओआरएस के पैकेट घर-घर जाकर बांटे। पानी के 317 सैंपल पॉजिटिव और 60 सैंपल नेगेटिव पाए गए। विभाग लगातार लोगों को साफ पानी पीने और सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें