कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र की एनडीए विंग में अध्ययनरत तीन छात्रों ने एसएसबी इंटरव्यू में सफलता हासिल की है, ये छात्र जल्द ही भारतीय सेनाओं में उच्च अधिकारी हेतु प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। एनडीए एसएसबी. क्वालीफाई करने वाले छात्रों को गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दूरभाष पर बधाई दी है। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से गुरुकुल में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि एनडीए के 153 बैच हेतु चल रहे एसएसबी इंटरव्यू में गुरुकुल के मौसम, सन्नी रावल और आर्य प्रताप ने सफलता हासिल की है। गुरुकुल के छात्रों ने अपनी लगन, कड़ी मेहनत और अनुभवी अध्यापकों के मार्गदर्शन से एनडीए में अलग पहचान बनाई है, पिछले कुछ वर्षों में एनडीए में गुरुकुल के छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे दूसरे छात्र भी भारतीय सेनाओं में उच्च अधिकारी बनने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
कुरुक्षेत्र। मौसम।
कुरुक्षेत्र। मौसम।