फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिला​ड़ी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला कुरुक्षेत्र बैडमिंटन संघ द्वारा वायर विंग्स बैडमिंटन अकेडमी सेक्टर-सात में दो दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर के एकल, युगल व मिश्रित वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। महासचिव प्रो. पीसी तिवारी कहा कि बैडमिंटन के प्रति युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से राज्य एवं राष्ट्रीयस्तर पर शानदार टीम का निर्माण करने में भी सहायता मिलती है। इस प्रतियोगिता में पिहोवा, थानेसर, शाहाबाद व लाडवा ब्लाक के विभिन्न स्कूलों, गांवों व शहरों से लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के प्रधान प्रह्लाद खंडूजा, कोषाध्यक्ष मनीष सूद, विवेक शर्मा, बैडमिंटन कोच रोहित, बलजीत सांगवान, संजीव चोटानी, बलजीत सिंह, बलबीर कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें