फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुपर-100 परिसर से भागीं तीन छात्राएं पत्र में लिखा यहां नहीं लग रहा मन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आंखों में आंसूओं के साथ अपने बेटे से मिलने न देने पर रोष जाहिर करता फरिदाबाद का रह
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव बारना स्थित सुपर-100 संस्थान से 17 मई को एक और वीरवार शाम चार बजे दो छात्राएं दीवार फांदकर भाग गई। छात्राओं की ओर से लिखे गए पत्र और वायरल ऑडियो भी सामने आए हैं। इनमें किसी छात्रा ने पत्र में अपने परिजनों के नंबर लिखकर उस पर मौत लिखा तो किसी ने मन नहीं लग रहा और नवोदय वापस भेजो लिखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कई जिलों से पहुंचे परिजनों ने सुपर-100 परिसर के बाहर हंगामा किया। फरीदाबाद से आए एक छात्रा के अभिभावक ने संस्थान के गेट पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। संस्थान के बाहर परिजनों ने नारेबाजी करते हुए रोष जताया और अपने बच्चे को वापस भेजने की बात कही। आरोप लगाया कि करीब चार घंटे तक उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। बाद में उप जिला शिक्षा अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद अभिभावकों को छात्राओं से मिलवाया और तीन बच्चों को उनके साथ घर भेजा गया। वहीं बाहर आई एक छात्रा ने संस्थान में पिटाई किए जाने का भी आरोप लगाया।
17 मई को करनाल निवासी छात्रा परिसर से निकलकर घर पहुंची थी। आरोप है कि संस्थान प्रबंधन ने करीब 17 घंटे तक परिजनों को इसकी सूचना तक नहीं दी। बाद में फोन कर पूछा गया कि क्या आपकी बेटी घर पहुंच गई है। वहीं पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने पास में लगते किसी डेरे में जाकर रात को करीब 10 बजे वहां से निकलने की सूचना दी और वे मौके पर जाकर रात को बेटी को घर लेकर आए। साथ ही बताया कि उनकी बेटी पिछले चार दिन से एक निजी अस्पताल में दाखिल है और वह अभी तक घबराई हुई है। वीरवार शाम चार बजे के करीब नूंह और जींद क्षेत्र की दो अन्य छात्राएं भी दीवार फांदकर परिसर से निकल गईं।
विज्ञापन

नूंह निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी शाम को जींद की रहने वाली एक अन्य छात्रा के साथ निकली थी। इससे पहले भी एक छात्रा के परिजनों ने उन्हें फोन कर बेटी के परेशान होने की सूचना दी थी। इस पर उन्होंने संस्थान में कई बार फोन कर जानकारी लेने की कोशिश की थी। परंतु किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। वीरवार शाम सवा चार बजे के करीब किसी अंजान नंबर से फोन आया और बेटी ने कहा कि हम भाग आई हैं। मौके पर पहुंची और अपनी बेटी को अपने साथ लेकर नूंह वापस गई। संस्थान ने उन्हें शनिवार सुबह सूचना दी और सवाल करने पर कोई जवाब न देकर फोन काट दिया। परिजनों का आरोप है कि संस्थान बच्चों को मानसिक दबाव में रख रहा है।
अंदर थोड़ी सी गलती होने पर की जाती है पिटाई : परिजनों के पास बाहर आई भिवानी की एक छात्रा ने बताया कि उसने एक छात्रा को निकलते समय अपना नंबर लिखकर दिया था ताकि परिजन उसे यहां से ले जाए। क्योंकि अंदर का माहौल बहुत खराब है। कोई छोटी गलती हो जाए तो वार्डन उसकी पिटाई करती है।

कुरुक्षेत्र। आंखों में आंसूओं के साथ अपने बेटे से मिलने न देने पर रोष जाहिर करता फरिदाबाद का रह

कुरुक्षेत्र। आंखों में आंसूओं के साथ अपने बेटे से मिलने न देने पर रोष जाहिर करता फरिदाबाद का रह

कुरुक्षेत्र। आंखों में आंसूओं के साथ अपने बेटे से मिलने न देने पर रोष जाहिर करता फरिदाबाद का रह

कुरुक्षेत्र। आंखों में आंसूओं के साथ अपने बेटे से मिलने न देने पर रोष जाहिर करता फरिदाबाद का रह

कुरुक्षेत्र। आंखों में आंसूओं के साथ अपने बेटे से मिलने न देने पर रोष जाहिर करता फरिदाबाद का रह

कुरुक्षेत्र। आंखों में आंसूओं के साथ अपने बेटे से मिलने न देने पर रोष जाहिर करता फरिदाबाद का रह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें