फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी की जिला जेल से तीन बंदी फरार, 20 घंटे बाद एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अन्य का नहीं लगा सुराग, पुलिस की पांच टीमें कर रहीं हैं तलाश
विज्ञापन

डीआईजी ने किया जेल का निरीक्षण, बोले-जेल प्रशासन के लापरवाही की हो रही जांच
बंदियों पर चोरी के मामले हैं दर्ज, शाहाबाद के निवासी हैं तीनों आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। चोरी के आरोप में बंद तीन बंदी रविवार को जेल से फरार हो गए। देर शाम गिनती में बंदी कम मिलने पर जेल प्रशासन के होश उड़ गए। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस की पांच टीमें बनाकर रातभर फरार बंदियों की तलाश की जाती रही। 20 घंटे की मशक्कत के बाद एक बंदी को काबू किया गया, लेकिन दो का सोमवार देर शाम तक सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद जेल डीआईजी जगजीत सिंह ने जेल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। मामले में प्रथम दृष्टया जेल प्रशासन की लापरवाही मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि रवि कालोनी शाहाबाद निवासी सबर अली-20, माजरी मोहल्ला शाहाबाद निवासी रोहित पाल-26 और माजरी मोहल्ला शाहाबाद निवासी रजत कुमार-24 रविवार देर शाम को जेल में ही थे, लेकिन देर रात ब्लॉक नंबर तीन की गिनती की गई तो वे नदारद मिले। ब्लॉक इंचार्ज ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी, जिसके बाद पूरी जेल की गहन छानबीन की गई, लेकिन तीनों बंदी जेल से फरार मिले। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई तो सीआईए सहित पुलिस की पांच टीमें गठित कर बंदियों की तलाश शुरू की गई। करीब 20 घंटे बाद आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दो अन्य बंदियों का सुराग नहीं लग सका है। उधर, जेल उपाधीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने थाना शहर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बंदियों की फरारी के बाद निरीक्षण करने पहुंचे जेल डीआईजी जगजीत सिंह ने माना कि जेल प्रशासन की ओर से लापरवाही रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



फरार हुए आरोपियों पर दर्ज मामले
- सबर अली भांदस धारा 379 के तहत वर्ष 2021 में शाहाबाद थाने में एक मामला दर्ज तो वहीं भांदस धारा 457 व 380 के तहत वर्ष 2022 व 2023 में दो अलग-अलग मामले शाहाबाद थाने में ही दर्ज हैं।
विज्ञापन

- रोहित पाल भांदस धारा 379 के तहत वर्ष 2022 में थानेसर स्थित थाने में मामला दर्ज है।
- रजत कुमार भांदस धारा 457 व 380 के तहत थाना शाहाबाद में वर्ष 2023 में मामला दर्ज है।


नशे के आदी हैं तीनों आरोपी : जगजीत सिंह
डीआईजी जेल जगजीत सिंह ने मामले की जानकारी लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि तीनों बंदी चोरी के मामले में बंद थे। उन्होंने जेल में चल रहे मरम्मत कार्य का फायदा उठाया और फरार हो गए। इसमें जेल प्रशासन की लापरवाही भी रही है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीनों बंदी नशा करने के भी आदी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें