फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अध्यापक समेत तीन के साथ 5.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने अध्यापक समेत तीन लोगों के साथ 5.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ठगों ने अलग-अलग तरीके से उपभोक्ताओं को अपने जाल में फंसाया था। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में बलदेव सिंह निवासी बहलोलपुर ने बताया कि उसके पास 30 मई को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को उसका रिश्तेदार बताया था। बातचीत में आरोपी ने बताया कि वह कनाडा पहुंच गया है तथा उसे यहां पर फूड पैकिंग का काम मिला है। वह छह लाख रुपये महीना कमा रहा है। उसने एजेंट के 3.40 लाख देने हैं। वह उसके खाते में 8.16 लाख रुपये भेज देगा। इसलिए अपना खाता नंबर भेज दे। विश्वास करके उसने अपना खाता नंबर भेज दिया। कुछ देर बाद उसके पास 8.16 लाख रुपये जमा होने का मैसेज आ गया।
विज्ञापन

आरोपी ने बता दिया कि इसमें 3.40 लाख रुपये एजेंट को देकर बकाया रकम अपने पास रखनी है। कुछ देर बाद उसके पास एक और नंबर से कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाते में बाहर से आए रुपये 24 घंटे में आने का आश्वासन दिया। उसी दिन उसके बाद एजेंट ने कॉल करके अपनी रकम मांगी साथ ही उसने बाहर से आए रुपये के बारे में बता दिया। उस व्यक्ति ने उसे बताया कि उसकी मां बीमार है और उसे रुपयों की जरूरत है। विश्वास करके उसने अपने खाते से चेक के जरिए 3.40 लाख रुपये भेज दिए।
उधर, गुलाब सिंह निवासी रामशरण माजरा ने बताया कि वह सरकारी स्कूल महुआ खेड़ी में अध्यापक है। 23 मार्च को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को उसका साथी बताया और एक लाख रुपये की मांग की। उसने बताया कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में दाखिल है। आरोपी ने यकीन दिलाने के लिए अस्पताल का बिल भी उसके पास भेज दिया। यकीन होने पर उसने अलग-अलग समय पर कुल 98,500 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन


लिंक भेजकर ठगे 93 हजार
प्रदीप कुमार निवासी कठवा ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 21 अक्तूबर को उसके पास एक व्यक्ति की कॉल आई, जिसने खुद को बैंक कर्मी बताया। आरोपी ने बताया कि क्रेडिट कार्ड का बिल बना हुआ है, जिसमें कुछ अलग फीस लगकर आएगी। इसे बंद कराने के लिए आरोपी ने उसके पास लिंक भेज दिया। उसने लिंक को खोला तो उसके दो क्रेडिट कार्ड से 49,281 और 44,148 रुपये रुपये कट गए। साइबर ठग ने उसके साथ 93,429 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें