फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयूके थाना पुलिस ने गांव बारना में पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने और गाली-गलौज करने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस टीम से गाली-गलौज कर मोटरसाइकिल से सरकारी गाड़ी का रास्ता रोका। पुलिस ने राजकिशन, रामपाल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि यह मामला 12 नवंबर 2025 को दर्ज हुआ था। सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की शिकायत पर, पुलिस टीम 25 जून 2021 के एक मुकदमे की जांच के लिए राजकिशन के पास गई थी। राजकिशन को नोटिस देते समय उसके बेटे रामपाल और उसकी पत्नी ने पुलिस से गाली-गलौज की। राजकिशन ने पुलिस पर ईंटें फेंकीं, जिसके बाद रामपाल और उसकी पत्नी ने राजकिशन को भगा दिया था।
शिकायत के अनुसार, पुलिस टीम सरकारी गाड़ी से बारवा रोड की तरफ जाने लगी तो रामपाल मोटरसाइकिल लेकर उनके पीछे आया। उसने मोटरसाइकिल गाड़ी के आगे लगाकर पुलिस टीम का रास्ता रोक दिया। पुलिस कर्मचारियों के गाड़ी से नीचे उतरने पर रामपाल ने मोटरसाइकिल से सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार को टक्कर मारने की कोशिश की। उन्होंने साइड में होकर अपना बचाव किया, जबकि मोटरसाइकिल सरकारी गाड़ी से जा टकराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें