फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन और नए डेंगू के मरीज, आंकड़ा 249 पहुंचा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग करता कर्मी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में पहले के मुकाबले डेंगू के मामले मिलना कम हो गए हैं। पहले जहां प्रतिदिन 10 से 12 मरीज मिल रहे थे अब दो-तीन की पुष्टि हो रही है। हालांकि ठंड बढ़ने के बावजूद लारवा मिलना बंद नहीं हो रहा है। तीन और नए मामले मिलने से अब जिले में डेंगू का आंकड़ा 249 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

उधर, रविवार को टीम ने सेक्टर-सात, रेलवे कॉलोनी, चक्रवर्ती कॉलोनी, मोहन नगर और शास्त्री नगर, वार्ड-18 व 19 और आकाश नगर में अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने डेंगू संदिग्ध 99 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे साथ ही एक दिन पहले लिए गए डेंगू संदिग्ध 38 लोगों की जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। अब तक जिले में 2,928 संदिग्धों की जांच में 249 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। वहीं, जिले में लारवा मिलना कम नहीं हो रहा है, जबकि दूसरी बार लारवा बरामद होने पर विभाग लोगों को नोटिस भी दे रहा है। अभियान के दौरान टीम ने 2,439 घर और 8,536 कंटेनरों की जांच कर कुल चार जगहों से लारवा को नष्ट किया साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर एक को नोटिस थमाया गया। अब तक विभाग कुल 13,78,983 घर और 48,92,25 कंटेनरों की जांच कर चुका है। इसमें विभाग ने 2,041 घर और 2,107 कंटेनर से डेंगू के लारवा को नष्ट किया। दूसरी बार लारवा मिलने पर 1,211 लोगों को नोटिस थमाए गए।



लारवा को लेकर जागरूक नहीं लोग : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग अभियान चलाने के साथ लोगों को लारवा को नष्ट करने के लिए जागरूक कर रहा है, मगर लोगों की मदद और जागरूकता के बगैर लारवा पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। अब तक कुल 249 पॉजिटिव में से 228 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 21 मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से 11 को अस्पताल तो अन्य को घर पर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें