कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू के मरीज मिलना कम नहीं हो रहा है। डेंगू के तीन और पॉजिटिव मरीज मिलने से आंकड़ा 277 तक पहुंच चुका है, जबकि चिकनगुनिया का भी एक मामला सक्रिय है।
उधर, बुधवार को विभाग की टीम ने ब्रह्मसरोवर और उसके आसपास अभियान चलाया। इसमें डेंगू संदिग्ध 44 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि इसके एक दिन पहले लिए गए डेंगू के 24 संदिग्ध लोगों की जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अभी तक 3,523 डेंगू संदिग्धों के सैंपल की जांच में 277 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि चिकनगुनिया के 13 संदिग्ध मामले में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा तीन साल की बच्ची समेत डेंगू संदिग्ध छह लोगों की मौत हो चुकी है।