फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में चेकिंग के दौरान बरामद हुए बगैर सिम कार्ड के तीन मोबाइल, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी क्राइम की अध्यक्षता में सीआईए-1, 2 और एएनसी की टीम ने जिला जेल में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने जेल में बंद सात बंदियों से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला जेल में बंदी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर अनुमति लेने के बाद जेल में छापा मारा। चेकिंग के दौरान एएसआई सतनाम सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार और जयपाल की टीम ने जिला जेल की बैरक नंबर-1 के कमरा नंबर-3 की तलाशी ली। तलाशी लेने पर एक बंदी से मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन

हालांकि इसमें कोई सिम कार्ड नहीं था। पूछताछ करने पर बंदी चमन लाल उर्फ पन्ना वासी सोलन हिमाचल प्रदेश ने बताया कि यह फोन उसे जेल में बंद बंदी दीपक वासी ढांड (कैथल) ने दिया था। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर आरोपी चमन लाल और दीपक के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, बैरक नंबर-1 के कमरा नंबर-4 की जांच जेल कर्मचारी ब्लाक इंचार्ज सिपाही ऋषिराज के सामने एक बंदी की तलाशी ली। उसके पास से भी मोबाइल बरामद हुआ। इस मोबाइल में भी सिम कार्ड नहीं था। पूछताछ में बंदी दिलबाग उर्फ बाग्गा वासी हेलवा पिहोवा ने बताया वह पिता की हत्या के मामले में 23 अगस्त 2020 से जेल में बंद है। यह मोबाइल उसने जगतार सिंह उर्फ हवारा वासी इस्माईलाबाद से लिया था। पुलिस ने बंदी दिलबाग सिंह व जगतार उर्फ हवारा के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
उधर, तीसरे मामले में बैरक नंबर-1 के कमरा नंबर-3 में गांव सांवला वासी संजू की तलाश ली तो उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल के अंदर सिम कार्ड नहीं था। पूछताछ में संजू ने बताया कि उसने और गांव मंडोखरा वासी सौरभ ने यह मोबाइल बंदी मंडोरखा वासी नरेंद्र से लिया था। पुलिस ने आरोपी संजू, सौरभ व नरेंद्र के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जेल उप-अधीक्षक रेशम सिंह ने बताया कि जेल के बाद खाली प्लाट से मोबाइल अंदर फेंके जाते हैं। कई बाद जेल स्टाफ को टूटे हुए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें