फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल गाड़ी, घोड़ा गाड़ी व बुग्गी पर बाइक व गैस सिलिंडर रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को किसानों ने महंगाई के विरोध में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जोरदार प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी में किसानों ने थानेसर में गुरुद्वारा छठी पातशाही, पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा में एसडीएम कार्यालय के समक्ष पेट्रोल-डीजल, गैस सिलिंडर और अन्य जीवनोपयोगी वस्तुओं के दाम में वृद्धि के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने बैल गाड़ी, घोड़ा गाड़ी व बुग्गी पर बाइक और गैस सिलिंडर रखकर बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर चुटकी ली।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि अगर भाजपा सरकार उनको इस तरह के अच्छे दिन दिखाना चाहती है तो उनको अच्छे दिन नहीं चाहिए। इन अच्छे दिनों से तो बुरे दिन ही भले थे। वहीं, किसानों ने पिपली ईशरगढ़ लंगर पर भी प्रदर्शन किया। यहां महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुई। किसानों ने एक गैस सिलिंडर के ऊपर दूसरा गैस सिलिंडर रखकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। जन संघर्ष मंच हरियाणा की जिला इकाई ने भी किसानों का साथ दिया। सुबह 10 बजे किसान गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक के पास तिरंगा और यूनियन के झंडे लेकर एकत्रित हुए। यहां किसानों ने करीब दो घंटे महंगाई को लेकर सरकार को जमकर कोसा। किसान नेताओं ने कहा कि आज महंगाई में लगातार इजाफा हो रहा है और देश का किसान अपने हक की लड़ाई के लिए राजधानी दिल्ली और प्रदेश के टोल प्लाजा पर आंदोलनरत हैं। अगर यही अच्छे दिन हैं तो उनको अच्छे दिन नहीं बल्कि सरकार उनके बुरे दिन लौटा दे, जब महंगाई आज से बिल्कुल आधी थी।
पिहोवा में किसान घोड़ा गाड़ी पर दो बाइक और सिलिंडर रखकर एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने बढ़ती महंगाई का पूरा ठिकरा सरकार के सिर फोड़ा और प्रदर्शन किया। दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग किसान नेताओं ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर से लेकर हर जीवनोपयोगी वस्तु के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बेलगाम महंगाई से आम आदमी परेशानी है। इस मौके पर प्रिंस वडैच, जोगिंद्र काजल, सुखविंद्र, सतपाल, राजेश कुमार, पंजाब चट्ठा, बलजिंद्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीरवार को बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे और धरना देकर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बीज और खाद के रेट और कृषि कानूनों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। जसबीर सिंह मामूमाजरा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बीज व खाद के रेटों के साथ-साथ बढ़ती महंगाई ने किसानों और जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश फिर से गुलामी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके बढ़ते रेट को वापस लेने और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। यहां किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना दिया। इस मौके पर पंकज हबाना, हरकेश खानपुर, पवन बैंस, बलविंद्र दामली, अर्जुन सिंह भिंडर, सुखचैन, हरबंस, बलविंद्र, छोटूराम, राजन, डॉ. जसबीर, मलकीत सहित अन्य मौजूद रहे।
भाकियू द्वारा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष स्वरूप धरना और प्रदर्शन किया। किसान नेता बलजीत जैनपुर ने कहा कि डीजल की कीमतों में भारी इजाफा आज तक के किसी पार्टी शासनकाल में नहीं हुआ है। देश को महंगाई और मोदी के लंबे चौड़े भाषण नहीं बल्कि महंगाई से राहत चाहिए। कोरोना से लोगों के काम धंधा चौपट हो गए हैं और सरकार महंगाई कम करने की बजाए बढ़ा जनता को मारने का काम कर रही है। आरोप है कि सरकार पेट्रोल और डीजल पर 200 फीसदी से ज्यादा टैक्स ले रही है। इस मौके पर कंवरपाल, बलजीत, अरविंद, अमरीक, योगेश, नवीन सूरा, जगतार सिंह, दीपक, चंदा सिंह, जयगोपाल, भूरा राम, हीरा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें