फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ रखने और आपूर्ति करने के आरोप में एक महिला सहित तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में शाहाबाद निवासी एक महिला व मछरोली गांव के गुलाब सिंह को काबू कर नौ किलो डोडापोस्त व 510 ग्राम अफीम बरामद की है। वहीं यह नशीला पदार्थ उन दोनों को आपूर्ति करने के आरोप में पंजाब के जिला अमृतसर के वरपाल गांव के पवनदीप सिंह को गिरफ्तार किया।
29 जून को टीम एनएच-44 पर रतनगढ़ फ्लाईओवर के नीचे पर मौजूद थी। टीम को उसी समय गुप्त सूचना मिली कि आनंद गली शाहाबाद वासी महिला को पवनदीप सिंह उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश से डोडापोस्त व अफीम खरीदकर दोनों को आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला गुलाब सिंह की कार किराए पर करके नशीले पदार्थ को शाहाबाद लेकर आती है और कस्बे में व आसपास के क्षेत्र में बेचती है, जो आज भी गुलाब सिंह की कार से आएगी।सूचना पर टीम ने काॅलोनी के पास नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को उक्त कार आती हुई दिखाई दी, जिसे रोककर दोनों को शक के आधार पर काबू कर उनकी व उनकी कार की तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से उक्त मात्रा में डोडापोस्त व अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सीआईए दो के उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को टीम ने उक्त नशीला पदार्थ उनको आपूर्ति करने के आरोप में पवनदीप को गिरफ्तार कर 10 हजार रुपये बरामद किए व तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें