फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने केे तीन दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की पांच सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। आवेदन की अंतिम तिथि में अब केवल तीन दिन शेष हैं, ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने में जुटे हैं, लेकिन पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण कई विद्यार्थियों को आवेदन पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की पांच आईटीआई में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी 30 ट्रेडों में प्रवेश होने हैं, इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा, स्टेनोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग, डीजल मैकेनिक सहित कई रोजगारपरक ट्रेड शामिल हैं। इन ट्रेडों में हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन करते हैं। संदीप, चिराग, हिमांशु सहित कई अभ्यर्थियों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान वेबसाइट धीमी चल रही है। दस्तावेज अपलोड करने, आवेदन सबमिट करने और फीस से जुड़ी प्रक्रिया में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। इससे अंतिम समय में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है।
इस संबंध में आईटीआई दाखिलों के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए जगमोहन का कहना है कि अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण पोर्टल पर आवेदनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। संबंधित तकनीकी टीम को इसकी जानकारी दे दी गई है और समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, साथ ही यदि किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी आती है तो संबंधित आईटीआई संस्थान से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें